खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में पहली बार सिकलिंग व थैलेसीमिया मरीजो के लिए निःशुल्क एचएलए जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें डीकेएमएस बीएमएसटी जर्मनी लैब द्वारा जांच किया जा रहा है। इस एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ 3 नवंबर को समर्पित सेवा संस्थान और रक्तक्रान्ति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जाना है। इसका नेतृत्व डाॅ. सुनील भट्ट बैंगलोर से यहां आकर करेंगे वही एचएलए व सिकल सेल जांच हेतु सैंपल सुकमा रक्तक्रान्ति सेवा संस्थान के तत्वाधान में निःशुल्क एचएलए जांच व सिकल सेल थैलेसीमिया हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया जाना है।
डा. सुनील भट्ट व उनकी विशेषज्ञ टीम , काश फाउंडेशन कोई अपना सा हो रायपुर की उपस्थिति मे सुकमा द्वारा निःशुल्क जांच किया जायगा।
इस शिविर के संबंध में रक्तक्रान्ति सेवा संस्थान के जसराज जैन और समर्पित सेवा संस्थान के श्रीमति सुमित्रा शर्मा सुकमा के द्वारा बताया गया कि सुकमा में सिकलसेल एवं थैलेसीमिया की नि: शुल्क जांच शिविर पहली बार होने जा रहा, दूर दराज से आए सभी परिवारों की समस्याओं का समाधान व मिथकों को दूर करना हमारा लक्ष्य है। समाज के जीवनशैली मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना व अपना स्वास्थ्य लाभ के लिए अच्छी से अच्छी, दवाई के बारे में बताना है। हमे विश्वास है की सुकमा मे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेंगे उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनो से आव्हान किया है कि आप सभी जन-मानस, सभी समाज के प्रमुख जनों, जनप्रतिनिधियों से कर बद्ध निवेदन है कि शिविर की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कृपा करें । साथ ही स्वेच्छानुसार सहयोग प्रदाय कर पुनीत कार्य का हिस्सा बन पुण्य लाभ लेवें। उन्होंने सिकलिंग व थैलेसीमिया मरीजो पीड़ितो से रजिस्टर करने के अपना डिटेल इस नंबर 7879007715, 8889638101 में वाट्सअप करने कहा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

