खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। महाराष्ट्र के हर जिले में एक सैनिक स्कूल है इसी तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी सैनिक स्कूल खेले जाएंगे। शुरुआत रायपुर में खुले कार्डिनल वारियर्स से हो चुकी है यहां पर अभी 200 बच्चे पढ़ रहे हैं, जिसमें 60 लड़किया है। केंद्र की टीम द्वारा मान्यता की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। इस कारण स्कूल में सैनिक स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई भी शुरू हो गई है। प्रदेश में अंबिकापुर एकमात्र सैनिक स्कूल है जो सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है। कें द्र सरकार ने पूरे देश में 100 सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी दी, साथ ही यह भी कहा कि अब इन स्कूलों में लड़कियों को भी पढ़ाया जाएगा।
यह है सैनिक स्कूल
1. राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कॉलेज (आरआईएमसी
देश का यह इकलौता स्कूल देहरादून में है। इसमें साल में दो बार एक जनवरी और दूसरा जुलाई में परीक्षा होती है। हर स्टेट से एक ही सीट होती है इसमें पढ़ने के बाद सीटे एनडीए में जाते है।
2. सैनिक स्कूल
पूरे देश में 36 सैनिक स्कूल है जिसे सैनिक स्कूल सोसायटी चलाती है। यह स्टेट और सेंट्रल की साझेदारी से चलता है। अंबिकापुर में यही स्कूल है।
3. मिलेट्री स्कूल
यह पूरे देश में 5 स्कूल है इसे रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है।
4. प्राइवेट सैनिक स्कूल
महाराष्ट्र में 33 प्राइवेट सैनिक स्कूल संचालित हो रहे है, जिसमें पुणे और नासिक का स्कूल लड़कियों का है।
हर सेक्टर में होती है ग्रूमिंग
सैनिक स्कूल और सामान्य स्कूलों में यहीं अंतर होता है कि सैनिक स्कूल बच्चे को मेंटल गूमिंग के साथ ही हर सेक्टर में गूम करता है. जिससे बच्चों में आत्मविश्वास आता है कि वे भी हर वो काम कर सकते है जो सामान्य लोगों को असंभव सा लगता था। प्राइवेट सैनिक स्कूल में एडमिशन हर साल होने वाली भर्ती प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दिया जाएगा। कक्षा 6 वीं से 9वी और 12 तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा पास होने पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की फीस सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा दी जाएगी। इस स्कूल में 50 फीसदी सीट गरीब बच्चों के लिए होगी। अगले साल से प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
मेजर प्रवीण सिंह

