खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से उप
मुख्यमंत्री अरुण साव ने रोड नाली,सीवरेज पेवर ब्लॉक जैसे कार्यो के लिए
10 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह
ने द्वारा जारी विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक विकास कार्यो के
तरस रहे नगर पालिका निगम भिलाई के लिए नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजू
और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व ने पार्षद दल ने उप
मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें विकास कार्यो के लिए मांग पत्र
सौपा था जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षद दल को आश्वस्त किया
था और तत्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया
था,,जिसके बाद अपना वादा पूरा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज
धनतेरस के मौके पर पार्षद दल की मांग को पूरा करते हुए भिलाई नगर पालिका
निगम को 10 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यो की सौगात दी है,,इन सभी
विकास कार्यो के लिए स्वीकृत हुई राशि के लिए नेता प्रति पक्ष भोजराज
सिन्हा , उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत भाजपा पार्षदों ने उप
मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है।
दया बने भाजपा के सक्रिय सदस्य
भिलाई। भाजपा नेता एवं नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह भाजपा के
बॉयलाज के तहत फिर सक्रिय सदस्य बन गये। भाजपा मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह
एवं महामंत्री सत्यम ब्यास ने दया सिंह के निवास पहुंचकर उनको सक्रिय
सदस्य बनाया। ज्ञातव्य हो कि दया सिंह का प्रारंभिक दौर से ही भाजपा के
प्रति रूझान रहा है, और वे पार्टी के लिए शुरू से ही तन मन धन से भाजपा
के लिए समर्पित रहे और वे जनहित के मुद्दों को लेकर समय समय पर कई बार
बडे रूप में धरना, प्रदर्शन व आंदोलन करते रहे है, और वे सभी चुनाव में
अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड दिलाने का कार्य
करते रहे हैं।
विख्यात गजल गायक स्व. जगजीत सिंह जी को दी गई स्वरांजली
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं
विभाग द्वारा 26 अक्टूबर को महात्मा गांधी कला मंदिर में विख्यात गजल
गायक स्व. जगजीत सिंह को स्वरांजली दी गई। इस आयोजन में भिलाई इस्पात
संयंत्र के प्रभंजय चतुर्वेदी ने स्व.जगजीत सिंह की चुनिंदा गजलों को
अपने अंदाज में पेश कर उन्हें स्मरण किया। आयोजन में विशेष रूप से मुंबई
से पधारे विख्यात वायलिन वादक श्री दीपक पंडित जी उपस्थित हुए जो 23
सालों तक जगजीत जी के स्वर-यात्रा के हमसफर रहे हैं। श्री दीपक पंडित के
आगमन के पश्चात इस शाम ने एक नया रूप लिया और समस्त श्रोताओं को भाव
विभोर कर दिया।
इस सांस्कृतिक संध्या में जगजीत सिंह जी के प्रसिद्ध गजलों को प्रभंजय
चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया, जिस पर दीपक पंडित ने वायलिन पर संगत की।
श्री दीपक ने अपने वायलिन वादन के अनूठे अंदाज से भिलाई की जनता को
मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक
निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप
माथुर सपत्नीक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भालचंद्र शेगेकर व रामचंद्र सरपे ने तबले पर, दुष्यन्त
हरमुख ने बांसुरी पर, दीपांकर दास व देवब्रत मजुमदार ने ऑक्टोपैड
पर,भागवत साहू ने ढोलक पर तथा दिलीप शर्मा ने कीबोर्ड पर संगत की।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के
सुप्रियो सेन ने किया।
ग्रामीण अंचल के बने दियो पर किसी प्रकार की कर की वसूली नहीं की जाएगी
भिलाई। धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दिपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के
ग्रामीणो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही उपयोग करें। अभी नगर
के सभी क्षेत्रों में कुम्हारो द्वारा बनाये गये दिये का विक्रय किया जा
रहा है। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं गांव से कुम्हारो के बने दिये लाकर गली,
मोहल्लो, कालोनियों में कलश दिया, घड़ा, गुलदान, गुल्लक इत्यादि की
बिक्री कर रही है। कलेक्टर सुश्री ऋृचा प्रकाश चौधरी ने सभी नगर निगम,
नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो को आदेशित किये है, कि इस प्रकार के ग्रामीण
अंचलो के बने सामग्रीयों का अधिकत्म उपयोग करें।
इसी तारतम्य में आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा नगर निगम के सभी जोन
कमिश्नर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि
कुम्हारो के बने दिये बेचने वालो का सहयोग किया जाए। अधिक से अधिक लोगो
को मिट्टी के बने दिये खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए। दिया बेचने वाले
कुम्हारो से किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए। नगर निगम भिलाई के
अधिकारी कर्मचारियो द्वारा भी अपने-अपने घरों में ग्रामीण अंचल द्वारा
बनाये गये दियो का ही उपयोग किया जाएगा।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, प्रभारी महापौर सीजू एंथोनी
द्वारा नागरिको से अपील की है कि ग्रामीण अंचल के बने मिट्टी के दियो का
अधिक से अधिक उपयोग करें। जिस दिये से हम अपने घरो में रोशनी करेगें, उस
दिये को बेच कर जो पैसा मिलेगा, उससे हमारे ग्रामीण अंचल के कुम्हार
भाईयो के घरो में भी दिपावली अच्छे से मनेंगी।
दर निर्धारण एवं निविदा सूचना प्रकाशन हेतु समिति गठित
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका/पंचायत) द्वारा
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं तथा त्रिस्तरीय
पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु मत पत्र मुद्रण कराने के लिए दर
निर्धारण एवं निविदा सूचना प्रकाशन हेतु समिति गठित की गई है। जिला
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अपर कलेक्टर दुर्ग समिति के
अध्यक्ष होंगे तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), वरिष्ठ
कोषालय अधिकारी दुर्ग, डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी अधिकारी), वित्त/स्था.,
कार्यपालन अभियंता सड़क एवं भवन लो.नि.वि. दुर्ग और कार्यपालन अभियंता
इलेक्ट्रिक एवं मशीनरी लो.नि.वि. दुर्ग सदस्य बनाये गये हैं।
आवश्यक, फोटो रिकेश सेन
विधायक रिकेश के प्रयास से धनतेरस पर 10 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
भिलाई। धनतेरस के दिन विधायक रिकेश सेन के प्रयास से वैशाली नगर विधानसभा
के निगम भिलाई अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए 10 करोड़
रूपये की स्वीकृति उप मुख्यमंत्री एवं भारसधाक मंत्री अरूण साव ने दी है।
विधायक श्री सेन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 21 अगस्त को
नगरपालिक निगम भिलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत
विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव भेजा था जिसके लिए मंगलवार 10 करोड़
की अनुदान राशि की स्वीकृति प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। आज इस
आशय का स्वीकृति आदेश भी संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा
आयुक्त नगर पालिक निगम को आ गया है।
आपको बता दें कि 10 करोड़ की स्वीकृति राशि से वार्ड-2 त्रिवेणी नगर में
गार्डन निर्माण व सौन्दर्यीकरण, दीनदयाल कॉलोनी में गार्डन निर्माण व
सौन्दर्यीकरण, वार्ड-4 नेहरू नगर काली बाड़ी एरिया के अंतर्गत सड़क
सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड-8 न्यू कृष्णा नगर में चौरसिया फेब्रिकेशन के
पीछे विभिन्न गलियों में आरसीसी नाली निर्माण कार्य, योगेश वर्मा के घर
से गज्जू के घर तक सीसी रोड एवं नाली नाली निर्माण कार्य, वार्ड-11 कोहका
अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्य एवं आंतरिक मागों में
सीमेंटीकरण कार्य होंगे।
इसी प्रकार वार्ड-15 आंबेडकर नगर में बहुउद्देशीय हॉल को पूर्ण करने और
डोम शेड निर्माण कार्य, वार्ड-17 के अंतर्गत पांच रास्ता समीप मोतीलाल
चौक, आनंद चौक के पास नाली निर्माण कार्य और सुपेला मार्केट के पास सड़क
सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड-20 के विभिन्न स्थानों में आवश्यकतानुसार नाली
एवं पुलिया निर्माण कार्य, वार्ड-25 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुंड तक एवं
एमआईजी 36 से विभिन्न आंतरिक मार्गो का सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड 27 तीन
दर्शन मंदिर के आस पास, बुद्ध भवन नहर नाली तक, शिवा स्क्रैप के सामने,
जागृति चौक एवं विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण व नाली निर्माण, बीएम शाह
हॉस्पिटल के आस पास एवं विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण, वार्ड-29 वृंदा
नगर अंतर्गत मार्कण्डेय तिवारी लाइन, मुन्नाजी लाइन, अप्पा राव लाइन एवं
आवश्यकता अनुसार आंतरिक मार्गो का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य,
तरुण बंजारे लाइन, अर्जुन नगर कोआपरेटीव लाइन एवं विभिन्न आंतरिक मार्गों
में आवश्यकतानुसार सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा अर्जुन नगर अंतर्गत दुर्गा मैदान में डोम शेड निर्माण कार्य,
वार्ड-30 आंबेडकर नगर राम जानकी मंदिर के पास डोम शेड निर्माण कार्य,
प्रगति नगर पानी टंकी प्रायमरी स्कूल के पास सामुदायिक भवन निर्माण
कार्य, स्वास्थ कार्यालय के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, प्रगति नगर
संजू कोल् डिपो से भारत सीट, होतवानी ऑटो से संतोषी माता मंदिर तक,
छतिलाल मिश्रा के घर के पास आरसीसी रोड तथा नाली निर्माण कार्य वार्ड-31
मदर टेरेसा नगर के मयूर पार्क के आसपास, स्टाफ क्वार्टर, टावर लाइन तथा
विभिन्न मार्गों का सीमेंटीकरण सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, मदर टेरेसा
नगर के मनोज लाइन, घासीदास मंदिर, टावर एवं हनुमान मंदिर के विभिन्न
गलियों में नाली निर्माण कार्य, वार्ड-32 त्रिलोकी नाथ पांडेय के निवास
से रमा विश्वकर्मा के घर तक आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य,
गुरुघासीदास नगर पार्षद कार्यालय के समीप डोम शेड निर्माण कार्य, बैकुंठ
धाम मंदिर के सामने बनती के घर से नागेश साहू के घर तक आरसीसी रोड
निर्माण कार्य, जेपी नगर चौक शिव मंदिर तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य,
वार्ड-33 संतोषी पारा शर्मा कॉलोनी में डोम शेड निर्माण कार्य किया
जाएगा।
न्यू संतोषी पारा हुडको क्वार्टर के पास दुर्गा मंच डोम शेड गार्डन
सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड-34 बाबा कॉलोनी मिलन चौक, बिहारी शिव मंदिर,
निषाद सेवा समिति, सीसी रोड निर्माण कार्य, शिव मंदिर के पास आँगनबाड़ी
के पीछे डोम शेड निर्माण कार्य, गणेश चौक भवन संधारण, दुर्गा स्कूल के
समाने भवन संधारण, निषाद सेवा समिति के पास डोम शेड कार्य, वार्ड-36
महात्मा गांधी नगर की विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण एवं आरसीसी नाली
निर्माण, वार्ड-36 टाटा लाइन की विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण एवं आरसीसी
नाली निर्माण, वार्ड-38 सोनिया गाँधी नगर के अंतर्गत विभिन्न आंतरिक
स्थानों में नाली निर्माण कार्य, सोनिया गाँधी नगर के अंतर्गत विभिन्न
आंतरिक स्थानों में सड़क सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड 40 शंकर नगर छावनी में
दुर्गा मंच से बिहारी मोहल्ला, ठाकुर गली से अनूप आइस तक, कल्याण नगर में
सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड 40 श्रमिक नगर में भैया किराना से रघु होटल व
शनि मंदिर तक, शंकर नगर में अनूप आइस से एसएस हॉस्पिटल के पीछे तक पेवर
ब्लॉक लगाने का कार्य, कल्याण नगर शंकर नगर के विभिन्न स्थानों में
पुलिया संधारण व नाली निर्माण, वार्ड-41 तिरंगा चौक, लक्ष्मण नगर खटाल
एरिया, राजू ठेठवार पारा, गौरा गौरी लाइन एवं आवश्यकता अनुसार विभिन्न
स्थानों में नाली निर्माण कार्य, वार्ड-41 हाई मास्क लाइट एसीसी चौक,
लक्ष्मण नगर चौक सहित खुर्सीपार छावनी क्षेत्र में नाली, आरसीसी रोड
निर्माण कार्य होगा।
के एच ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन
छात्रों ने किया मंच पर रामलीला की अद्भुत प्रस्तुति
राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के पात्रों ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया
भिलाई। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल ने दिवाली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया।
दुल्हन की तरह सजे स्कूल प्रांगण के मंच पर स्टूडेंट्स ने रामलीला की
अद्भुत प्रस्तुति दी। राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के पात्रों को निभाने
वाले स्टूडेंट्स ने अपने अभिनय से सब का मन मोह लिया इस अवसर पर
प्रिंसिपल विभा झा एवं डायरेक्टर निश्चय झा ने सभी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स
को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
समारोह की शुरुआत सामूहिक गीत राम आएंगे से हुई। स्टूडेंट्स ने अपनी इस
प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात रामलीला की शुरुआत
हुई। क्लास 8 से लेकर 12 वीं के स्टूडेंट्स में इस रामलीला में भाग लिया
और अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाई। भगवान श्री राम बने अभिषेक, लक्ष्मण बने
अमनपति, रावण बने तन्मय, हनुमान बने निखिलपति और सीता बनी आकांशा ने इन
पात्रों को जीवंत कर दिया। भगवान श्री राम जन्म, कैकई का वरदान मांगना,
राम का वन गमन, सीता हरण, लंका दहन, राम रावण युद्ध, राम का अभिषेक आदि
प्रमुख प्रसंगों को स्टूडेंट्स ने बखूबी निभाया।दर्शक दीर्घा में बैठी
प्रिंसिपल विभा झा,डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा,
स्टूडेंट्स के अभिनय को देखकर भावुक हो उठीं। क्लास 6-7 के स्टूडेंट्स ने
वानर सेना की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का
पदभार ग्रहण किया
दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे
आज पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में अपर कलेक्टर दुर्ग, आयुक्त नगर पालिक
निगम भिलाई रह चुके है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी
हैं। आम जनता से जुड़ कर उनके हित में काम करने की चाह लेकर प्रशासनिक
अधिकारी बने। उनका मानना है कि जरुरतमंद आम जनता के हित में कार्य करने
से उन्हें सुकून मिलता है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
बजरंग कुमार दुबे का कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास
योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
गारंटी योजना एवं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समूह बनाकर
आजीविका संवर्धन सुपोषण, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा।
समस्याओं का गांव में ही हो निदान, इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया
जाएगा। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत को सशक्त कर इसे ग्रामीण क्षेत्र
में आजीविका में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों को
मॉडल बनाएंगे, जहां हर योजना का क्रियान्वयन अच्छे से हो सकें।

