अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने 47 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। ईडी मामलों की विशेष अदालत में यह चार्जशीट उदयपुर के बेकरिया थाने में वर्ष 2022 में दर्ज मामले में पेश की गई है। एसओजी इस मामले में आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 18 आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट पेश कर चुकी है।
एसजीजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में दो एफआइआर दर्ज की गई थी। एक सुखेर थाने में तथा दूसरी बेकरिया थाने में। पुलिस ने लीक पेपर के साथ अभ्यर्थियों से भरी बस पकड़ी थी। बेकरिया वाने में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद इन अभ्यर्थियों को
कोर्ट ने जमानत दे दी थी। अब उनके खिलाफ जांच अधिकारी प्रकाशचंन्द्र शर्मा ने आरोप पत्र पेश किया है। पेपर लीक के इस मामले में कुख्यात सुरेश ढाका सहित कई आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें अदालत ने भगौड़ा घोषित किया है, जिनके अब इश्तहार भी जारी होंगे। मामले में विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान ने बताया कि पेपर लीक के इस मामले में ईडी ने भी मनी लॉन्डिंग को लेकर कार्रवाई की है। ऐसे में उदयपुर की कोर्ट से दोनों मामले यहां ईडी कोर्ट में स्थानांतरित किए गए हैं।
होटल में नकल करवाते पकड़ाः एसओजी ने बताया कि बेकरिया में अभ्यर्थियों से भरी बस पकड़ने के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर सुखेर की एक होटल से भी अभ्यर्थियों को पकड़ा था। होटल में लीक पेपर के साथ आरोपी मिले थे।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

