खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। बिलासपुर के कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सिम्स का मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। कोनी में कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विशिष्ट अतिथि तोखन साहू केंद्रीय आवास व शहरी राज्य मंत्री, अध्यक्षता श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री और विशिष्ट अतिथि अरूण साव डिप्टी सीएम, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल होंगे। 240 बिस्तर वाले इस दस मंजिला अस्पताल में छह तरह के स्पेशलिस्ट विभाग रहेंगे। अभी यहां ओपीडी का काम चलेगा और मरीजों का उपचार होगा। संसाधन में बढ़ोतरी के साथ ही बाद में मरीजों की भर्ती भी की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

