खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए ग ए छत्तीसगढ़ में त्रि – स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रथम प्रतिवेदन और अनुशंसा अनुसार आरक्षण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। अब हर निकाय में ओबीसी समुदाय को जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रारूप और प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नई औद्योगिक विकास नीति आगामी 1 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2030 तक प्रभावशील रहेगी। नई औद्योगिक विकास नीति आगामी 1 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2030 तक प्रभावशील रहेगी। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन व अनुशंसा के अनुसार स्थानीय निकायों में आरक्षण की एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर ओबीसी की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण प्रदान किया जाएगा। ऐसे निकाय, जहां पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण कुल मिलाकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण उस निकाय में शून्य होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

