खबर वर्ल्ड 24 इंडिया-नई दिल्ली । कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से इस आर धनतेरस पर देशभर में सोने की विक्री नरम रह सकती है इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र नेहता ने बताया, शादियों का सीजन होने के बावजूद इस धनतेरस सोने की विक्री पिछले साल के मुकाबले 15-18 फीसदी कम रह सकती है। पिछले धनतेरस पर करीब 42 टन और 2022 में 39 टन सोना बिका था।
मेहता ने बताया, पिछले साल धनतेरस की तुलना में इस बार सोने में करीब 31 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले धनतेरस के दिन सोना 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था. जबकि 23 अक्तूबर, 2024 को कीमत रिकॉर्ड 81,500 रुपये पहुंच गई थी। मेहता ने बताया, धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए, आसमान छूती कीमतों के बावजूद लोग खरीपरी जरूर करेंगे। लेकिन, गादियों का सीजन होने के बावजूद पिहाले धनतेरस के उलट इस बार हत्वा आभूषणों की मांग अधिक है। ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन अथम मेहरा ने कहा, तसा भारत में मांग ज्यादा दिख रही है। 14 से 18 कैरेट वाले सोने के आभूषण अधिक बिक रहे हैं।

