खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नारायणपुर, 27 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम देवगांव निवासी बुटलूराम माथरा का उल्लेख कर उनकी वर्षों की मेहनत और योगदान का जिक्र कर बुटलूराम माथरा काे राष्ट्रीय पटल में स्
उल्लेखनिय है कि बुटलू राम माथरा जो कि कक्षा 5 वीं तक ही पढ़े हैं, मुख्य रूप से वह एक किसान हैं और साथ ही बांस से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाते हैं। वे लोगो को इसी कला कृति के चलते रोजगार भी प्रदान करते हैं। बुटलू राम के बनाये हुए कलाकृतियां देश विदेशों में बहुत बिकते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में कई बार पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा बुटलू राम माथरा की प्रशंसा के बाद, मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से बुटलू राम माथरा के कार्यों की सराहना की गई है, जिसमें लिखा है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा। चार दशकों से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और बढ़ाने में जुटे हैं। बुटलूराम माथरा लोक कला की धरोहरों को सहेजते हुए बुटलूराम ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने बुटलू राम के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत’ के प्रति योगदान की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुटलूराम माथरा जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार माथरा के प्रयासों को बढ़ावा देगी।

