khabarworld24.-रायपुर। सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसें गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस फोर्स ने गांव पर ड्रोन से हमला किया है। हवाई बमबारी हुई है। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साक्ष्य के तौर पर ग्रामीणों ने फटे हुए बम की कुछ तस्वीर भी मीडिया को उपलब्ध करवाई है। वहीं SP का कहना है कि हमें कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, जगरगुंडा और टेकलगुडेम इलाके में बसे पूवर्ती, गुंडम, भट्टीगुड़ा समेत आस-पास के गांव के ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार को अलग-अलग इलाके में ड्रोन से बम गिराए गए हैं। बमबारी उस समय हुई थी जब गांव वाले जंगल गए हुए थे। बम गिरने के बाद बम फटे भी। लेकिन इसकी चपेट में कोई नहीं आया। गांव वालों ने मीडिया को जो तस्वीर भेजी है उसमें फटे हुए बम के अवशेष हैं। करीब 1 से डेेढ़ फीट का गड्ढा है। गांव वालों का कहना है कि बमबारी से गांव के लोगों में काफी दहशत बनी हुई है।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

