खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ी महिलाओं को पकड़ने पर पुलिस को जानकारी मिली कि रायपुर से नशीली दवाओं की खेप बिलासपुर पहुंचाई जा रही है। इस पर पुलिस की टीम ने रायपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे में 31 लाख की नशीली दवाइयां और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि एसीसीयू और सिविल लाइन की टीम ने मिनी बस्ती में रहने वाली कल्पना कुर्रे, सृष्टि कुर्रे और गोदावरी कुर्रे के साथ ही एक नाबालिग को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। टीम ने चारों को न्यायालय में पेश किया। इधर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित महिलाएं रायपुर के कारोबारी से नशीली दवाएं मंगाती थीं। इसके बाद एसीसीयू और सिविल लाइन की टीम नशीली दवाओं के सप्लायर की तलाश में जुट गई।
जांच के दौरान पता चला कि रायपुर के माना कैंप में रहने वाला विक्रांत सरकार(30) और रविशंकर मरकाम(30) नशीली दवाओं की सप्लाई करने बिलासपुर आने वाले हैं। इस पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। एसीसीयू और सिविल लाइन की टीम ने घेराबंदी कर कार सवार विक्रांत और रविशंकर को पकड़ लिया। आरोपित के कब्जे से 31 लाख की नशीली दवाएं और एक इलेक्ट्रानिक कार जब्त की गई है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

