खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन माह फरवरी 2024 में बस्तर जिले में किया गया था, उक्त सामूहिक दवा सेवन के छः माह पश्चात जिले के तीन विकासखण्ड तोकापाल, बस्तर एवं बकावण्ड में कल 23 से 26 अक्टूबर 2024 तक फाइलेरिया सर्वे किया जाएगा। विदित हाे कि 2030 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी. मैत्री के द्वारा बताया गया कि उक्त सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल लैब तकनिशियन, आरएचओ और मितानिनों के द्वारा सम्बन्धित सभी ग्रामों में 23 से 26 अक्टूबर तक रात्रि 08 बजे से 12.30 बजे तक विकासखण्ड तोकापाल के ग्राम बड़ेमोरठपाल एवं तेलीमारेंगा और विकासखण्ड बस्तर के ग्राम बागबाहरा एवं देउरगांव सहित विकासखण्ड बकावण्ड के टलनार एवं तारापुर में किया जाएगा। उक्त सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इन सभी ग्रामों के समस्त पंचायत पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया है।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

