खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नगर निगम कार्यालय में ड्यूटी टाइम में राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद की दारू पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों अधिकारी शराब की बोतल टेबल पर लेकर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कैमरा देखते ही उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं।
मामला बुधवार दोपहर का है। दुर्ग नगर निगम कार्यालय के अतिक्रमण शाखा में दोपहर को राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल शराब पीने बैठे थे। उन्होंने एक आदमी को गेट के बाहर खड़ा कराया था, जिससे कोई अंदर ना आ सके।
इसी दौरान वहां खड़े किसी पत्रकार ने वहां का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर दुर्गेश गुप्ता उठकर बाहर आ गए और मीडिया कर्मी को मना करने लगे। जबकि पूर्व पार्षद पटेल शराब की बोतल लेकर बैठे थे। इसके बाद उन्होंने शराब की बोतल को उठाकर टेबल के नीचे रख दिया।
जब ये मामला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दिए। एडिशनल कलेक्टर का कहना है कि मामले में कार्रवाई करने का अधिकार निगम आयुक्त को है। उन्हें जानकारी दे दी है। वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे। वहीं जब दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
Trending
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

