खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मां और बेटी की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में नहर के पास खेत में संदिग्ध हालात में मिली। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस घटना के बाद शहर में तनाव का महौल है। इस बीच सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है और कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे। रविवार रात प्रधान आरक्षकपेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था। घर से पत्नी और बेटी गायब थी, जिनकी लाश सूरजपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस वारदात को अंजाम देने के बाद जिलाबदर रह चुके आदतन बदमाश कुलदीप साहू फरार हो गया है।
इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदार के गोदाम में आग लगा दी। साथ ही कई गांड़ियों को भी जला दिया। वहीं बीच-बचाओ करने एसडीएम को भी भीड़ ने मारने के लिए दौड़ाया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

