खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के दलपत सागर के समीप स्थित बस्तर आर्ट कैपे में डीके दास एवं वेदिका चौहान द्वारा फीट ऑन फॉयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ओड़िशा, झारखंड, रायपुर, भिलाई, दंतेवाड़ा, बीजापुर व सुकमा जिले के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग उपस्थित थे और उनके हाथों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर वर्ग में 11 और जूनियर वर्ग में 10 प्रतिभागी थे। जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहे सीनियर वर्ग में राउरकेला के दिलेश्वर हेस्सा प्रथम, जगदलपुर के हर्ष नाग द्वितीय व जयपुर के सरोज कुमार महाराणा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में जयपुर के धनराज रेड्डी प्रथम, जयपुर के अदिति पटनायक द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर दंतेवाड़ा के पियुषा सोनी व जगदलपुर के अनुष्का सूत्राधार रहे। मंच संचालन मंशा महावीर ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल महामंत्री संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे। निर्णायक के रूप में बीजापुर के संदीप पुनेम और जगदलपुर के राजा नाग उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

