खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव, 10 अक्टूबर। जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस काे माेबाईल से सूचना मिला कि बीती रात्रि 3 बजे के मध्य मुसरपुट्टा साल्हेटोला कोटलभटटी की तरफ सेे बड़ी संख्या में मवेशी को गौ तस्करो के द्वारा उडिसा राज्य की तरफ ग्राम सलना की तरफ ले जा रहे हैं। जिसे विश्रामपुरी के गौरव सार्दुल एवं उसके साथियों के द्वारा मिलकर दो कार में कोसमी जंगल के आगे ग्राम हात्मा के पास 70 मवेशियाें के साथ गौ तस्करो को पकडा गया।
जिनके पास वैद्य लाइसेंस था, उन्हें बिल पर्ची के आधार पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर छोडा गया एवं बिना लाईसेंस व बिना पर्ची के दो व्यक्ति जिनके कब्जे से 37 नग मवेशी को जप्त कर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 58/2024 धारा छ.ग. कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, प.कु्र.प.अधि.1960 की धारा 11(1) घ, 3(5) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर आरोपी 1.संजय पटेल पिता सगरू पटेल जाति मरार उम्र 27 वर्ष साकिन झुनकीपारा थाना रायघर जिला नवरंगपुर उडिसा 2. पप्पु पटेल पिता लखीराम पटेल जाति मरार उम्र 19 वर्ष साकिन झुनकीपारा थाना रायधर उडिसा को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्यवाही किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सउनि सुमंत भगत, प्र.आर.206 रामरतन चंद्रवंशी, आरक्षक 697 जागेश मंडावी, आरक्षक 792 कमलेश पटेल, म.आरक्षक 3035 सुमन नेताम, का योगदान रहा।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

