खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित कार्यों की अवहेलना करने पर जिला पंचायत बेमेतरा के दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों में श्री मनीष जैन, सहायक ग्रेड-03, (मूल पदस्थापना जनपद पंचायत नवागढ़) जिला पंचायत बेमेतरा और श्री योगेश्वर सार्वा,सहायक ग्रेड-2 को (मूल पदस्थापना जनपद पंचायत नवागढ़) जिला पंचायत बेमेतरा शामिल है।
इन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्हें पदवार आवेदनों को अद्यतन करने, रजिस्टर संधारण करने और आवेदन को सुरक्षित रखने का कार्य सौंपा गया था, जिसे उन्होंने निष्पादित करने से इंकार कर दिया। साथ ही, उन्होंने उच्च अधिकारियों के आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता का प्रदर्शन किया। इस गंभीर मामले को कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा निलंबन के आदेश जारी किए गए।
दोनों कर्मचारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 और छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के विरुद्ध पाया गया। उन्हें नियम 4(2) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेमेतरा (डी.पी.आर.सी.) निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
Trending
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

