खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने रांधना रोड़ में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में आज गुरूवार सुबह नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर हमराह स्टाफ के द्वारा तलाशी में मोटर सायकल के सामने टंकी में एक सफेद बोरी एवं पिटू बैग में 8 पैकेट गांजा मिला।
आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम पराग मण्डल पिता परिमल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी नाईकगुड़ा यूवी. 11 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से कुल 39.370 किलो गांजा एवं एक बिना नम्बर मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 के तहतू कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेश साहू, सउनि सुरेन्द्र बघेल, प्र.आर. लोकेश मरकाम, सियाराम मरापी, आर. कृष्ण कुमार सोनवानी, संतोष एक्का, फरसुराम मरकाम का याेगदान रहा।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

