खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियाें के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ आज गुरूवार सुबह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है, जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोटेलंका, एरनपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इसी इलाके में स्थित चिंतावागु नदी के किनारे पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल भी दागे। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दिखे। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का कहना है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगी है। घायलों को उनके साथी मुठभेड़ स्थल से अपने साथ लेकर चले गए हैं। वहीं जवानों ने मौके पर नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। घटना स्थल से विस्फोटक समेत नक्सल सामान बरामद किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

