खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स का आरोप है कि, नई संस्था बीआईएस ने उन्हें काम से निकाल दिया है। संस्था की सुपरवाइजर ने उनसे कहा कि चित्रकाेट विधायक उनकी जेब में हैं, 10 लाख रुपए में उन्हें खरीद लिया गया है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के गार्ड्स सीधे चित्रकाेट विधायक विनायक गाेयल के पास पहुंचे और उनसे कहा कि आपने हमारे साथ आखिर ऐसा क्यों किया ? आक्रोशित गार्ड्स ने चित्रकाेट विधायक से जवाब मांगते हुए आज गुरूवार काे एक ज्ञापन चित्रकाेट विधायक विनायक गाेयल काे साैंपा है।
इस पर चित्रकाेट विधायक विनायक गाेयल ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत हैं। मैंने गार्ड्स और बीआईएस कंपनी के लोगों को बुलाया है। आमने-सामने बैठकर उनसे सीधी बात करूंगा, लेकिन पैसे लेने वाली बात झूठी है, मेरा मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स एवं वहां की ठेका कंपनी से काेई लेना-देना नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2-3 दिन पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स चित्रकोट विधानसभा से भाजपा विधायक विनायक गोयल से मिलने गए थे। गार्ड्स उनके चैंबर में जमकर बरसे। गार्ड्स ने विधायक विनायक गोयल से कहा कि काम से निकालकर बीआईएस कंपनी उनका जीवन बर्बाद कर रही है। ऐसे में उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो जाएगी, वे बेरोजगार हो जाएंगे, उनका साथ आप भी दे रहे हैं। गार्ड्स ने इसका वीडियो भी बना लिया, विधायक से बातचीत करते हुए उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
उल्लेखनिय है कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। निकाले गये सभी गाडर्स अब तक सीडीअेा कंपनी के जरिए काम पर लगे थे। इनका आरोप है कि जब सीडीअेा की अवधि पूरी हुई तो नई कंपनी बीआईएस आ गई। अब इस कंपनी ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है। इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। इनका कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। लंबे समय से काम कर रहे हैं इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए।
Trending
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

