नई दिल्ली। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘स्त्री 2’ में इस बार सरकटे का आतंक देखने को मिला है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। यही वजह है कि फिल्म घरेलू कलेक्शन के साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी जलवा काट रही है।
स्त्री 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिन पहले 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब इस मूवी ने 600 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं, अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो वहां इसने इस आंकड़े को भी क्रॉस कर दिया है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की जबरदस्त एक्टिंग से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में रॉक सॉलिड कमाई कर डाली है।
वर्ल्डवाइड कमाई में गदर काट रही फिल्म
मेकर्स ने कुछ दिन पहले फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया था, जो कि 593 करोड़ तक था। वहीं, अब इस मूवी ने इससे कहीं आगे का सफर तय कर लिया है, जबकि अभी सितंबर की बड़ी फिल्म ‘देवरा’ का रिलीज होना बाकी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्त्री 2’ फिल्म ने 780.69 करोड़ तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर डाला है। यानी इस बात की संभावना तेज है कि अगले एक महीने में ये मूवी 1000 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। इस लिहाज से फिल्म ने लेटेस्ट में ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 769.89 करोड़ तक का बिजनेस किया था।
ये फिल्में आई ‘स्त्री 2’ के निशाने पर
स्त्री 2 ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है और अब इस लेटेस्ट कलेक्शन के अनुसार इसके निशाने पर बॉलीवुड की छह बड़ी फिल्में हैं। ‘स्त्री 2’ का अगला मिशन सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 875.78 करोड़ है। इसके बाद ‘एनिमल’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ हैं।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

