खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितम्बर 2024 को वनमंडलाधिकारी कवर्धा शशि कुमार द्वारा रेंगाखार के रामपुर क्षेत्र में वन विभाग एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित रोज़गार मूलक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरिक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को ऑटो रिपेयर तथा महिलाओं को सिलाई कार्य में दक्ष बनाया जा रहा है। वनमण्डलाधिकारी कवर्धा ने अभ्यर्थियो से विस्तृत में चर्चा की।
महिलाओं को किट का वितरण किया गया तथा सिलाई मशीन हेतु चक्रीय निधि से मिलने वाले ऋण के बारे में भी बताया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को मन लगाकर कक्षा एवं प्रैक्टिकल में भाग लेने की प्रेरणा दी तथा भविष्य में विभाग द्वारा सहयोग देने की बात कही। निरिक्षण के दौरान उपवनमंडलाधिकारी अनिल साहू, परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अध्यक्ष संयुक्त वन प्रबंधन समिति एवं वन विभाग का अमला भी मौजूद था।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

