खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले में तीन माह से लापता राजमिस्त्री की लाश जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के नीचे बरामद हुआ है। पानी टंकी को जेसीबी से गिरा गया और 15 फीट खुदाई के बाद पुलिस ने शव निकाला, जो पूरा कंकाल बन गया था।
यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के लूरैना गांव की है। राजमिस्त्री संदीप लकड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में जून से लापता हुआ था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की पर कुछ पता नहीं चला था। जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई तब पुलिस को सफलता मिली। राजमिस्त्री संदीप की हत्या कर पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए नीव में उनके शव को दफनाया गया था। बता दें कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडे ने मृतक के खिलाफ चोरी की शिकायत मैनपाट थाने में की थी।
पुलिस ने दो दिन पहले ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो इस वारदात को राज खुला। ठेकेदार और सहयोगियों ने बताया कि चोरी की घटना पर नाराजगी थी। संदीप की पिटाई हुई थी, अगली सुबह संदीप की मौत हो चुकी थी। इसके बाद 60 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी टंकी के लिए खोदे गए नीव में संदीप का शव गाड़ दिए और उस पर पानी टंकी बना दिए।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

