खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने गुरूवार को नगर मण्डल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से योगदान देना है और भाजपा की सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाना है।
देव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि भाजपा अपने करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्यता अभियान में नये सदस्यों को जोड़ने का काम हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व कर्मठता से पूरा करेंगे, यह पूर्ण विश्वास है। सभी कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।बिहार जमुई की भाजपा विधायक व भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयशी सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में देश का हर नागरिक, समाजसेवी जुड़ना चाहता है और भाजपा का सदस्य बनने इच्छुक है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर भाजपा सदस्यता अभियान की रफ़्तार बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता अग्रणी रहे।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रदेश सह प्रभारी युवा मोर्चा अभिषेक प्रताप सिंह ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी ने किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

