खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर । बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अंधुरुनी इलाकों में लगातार मुठभेड़ हो रही है, और जवानों को इसमें सफलता भी मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच बीजापुर जिले के छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर गुंडाला-करकागुडेम के जंगल में आज गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स ने 2 महिला नक्सली समेत 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूदगी की सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड्स की फोर्स को एक दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवान आज गुरूवार सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सर्चिंग में जवानों ने 6 नक्सलियाें के शव बरामद कर लिया है।
उल्लेखनिय है कि 3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना निवासी डीकेएसजेडसी रणधीर सहित 9 माओवादियों को ढेर किया था। रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए सभी ईनामी नक्सली थे, जिस पर कुल 59 लाख रुपए का ईनाम घाेषित था।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

