खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मृतिका नबालिक बालिका जहर सेवन उपरान्त इलाज के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर में मृत्यु होने से थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच दौरान पाया गया कि नाबालिक बालिका मृतिका एवं पीड़िता को आरोपी पालेश्वर कंवर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी पालेश्वर द्वारा मृतिका के साथ दैहिक शोषण करना मोहल्ले के कुछ लोगो के द्वारा जानने से मृतिका एवं पीड़िता दोनो को आरोपी के द्वारा उकसाने के कारण मृतिका एवं पीड़िता के द्वारा लोक लाज के डर से जहर सेवन करने से एक की मृत्यु होना जिस पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 694/2024 धारा 107,65, 3 (5) बीएनएस एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया कथनानुसार आरोपी पालेश्वर कंबर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने अपने कथन में मृतिका और पीड़िता के साथ प्रेम संबंध बनाकर दैहिक शोषण करना मृतिक के मोहल्ले वालो को जानकारी होने पर उनको आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा मृतिका एवं पीड़िता से बात करने के लिए उपयोग किये गये मोबाईल को तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को मृतिका के घर के पास छोडकर भाग जाने से मोटर सायकल पल्सर को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

