खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 928.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1952.9 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 509.4 सूरजपुर जिले में 921.5 मिमी, बलरामपुर में 1333.4 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 747.7 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 896.6 मिमी, महासमुंद में 727.9 मिमी, धमतरी में 802.0 मिमी, बिलासपुर में 847.2 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 983.9 मिमी, दुर्ग में 547.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 747.0 मिमी, राजनांदगांव में 894.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 998.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 929.4 मिमी, बस्तर में 991.4 मिमी, कोण्डागांव में 887.6 मिमी, कांकेर में 1088.0 मिमी, नारायणपुर में 1044.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1223.3 मिमी और सुकमा जिले में 1324.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

