खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के नजदीकी ग्राम बेलसोढा में सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चा, जिसका वजन करीब 3 किलो बताया जा रहा है, पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने नेशनल हाईवे 353 पर आधी रात के समय बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। बीती रात लगभग 2 बजे ध्रुव परिवार ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसे अपने घर ले आए।
ग्राम बेलसोढा की उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने ध्रुव परिवार को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के चलते लोक लाज के डर से बच्चे को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और संबंधित विभागों से मदद लेकर मामले की तहकीकात की जा रही है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

