खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी के कोडोहरदी मोड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों मृतकों के सिर के चिथड़े उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक युवक धमतरी जिले के नगरी के निवासी थे। मृतकों की पहचान गजेंद्र ध्रुव और दयालु ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों युवक तीजा पर्व के अवसर पर अपनी बहन के घर कोडोहरदी जा रहे थे। बहन को तीजा लेने के लिए घर से निकले गजेंद्र और दोस्त दयालु की जान इस हादसे में चली गई।
घटना के बारे में पता चलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन कौन सा था, क्योंकि वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

