खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बुलंद हौसलों के साथ शहर में सक्रिय लुटेरों ने फिर एक वारदात की। एक में सफल हुए दूसरे में पीड़ित भागने में सफल रहा। गोकुल नगर में नाबालिग ने चाकू मारा। बाइक और मोबाइल समेत पैसे नहीं देने पर यह हमला किया। नाबालिग ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर शिब्बू हनोतवाल को निशाना बनाया।
पीड़ित जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा। ताजनगर निवासी नाबालिग आरोपी और उसके तीन साथी भी फरार है। टिकरापारा थाना इलाके में बीती देर रात यह वारदात हुई। और अभी तक न एफआईआर न मेडिकल मुलाहिजा ही हुआ।
उधर माना इलाके में युवती के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग को चाकू मारकर लूटा। दोनों माना वीआईपी रोड पर मॉर्निंग वॉक पर गए थे। नाबालिग का मोबाइल पैसे और एयरपोड लूटकर लुटेरे हुए फरार। आरोपी अपनी दुपहिया की आड़ में बैठकर मुड़ी प्लेट ठीक करने के बहाना कर रहे थे। नंबर देखने के प्रयास में लुटेरों ने 17 साल के नाबालिग की पीठ और पेट में चाकू मारा। घायल का मेकाहारा में इलाज जारी है। संदेही लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज आया है,उसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

