khabarworld24.-कोरबा । जिले में एक हृदयविदारक घटना घटी है. हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया. बच्चे को बचाने के लिए मां पानी में उतरी लेकिन वह भी तेज बहाव में बहने लगी. वहीं पास में मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गया.
यह हादसा सोमवार दोपहर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुई. जानकारी के अनुसार, जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी. महिला नदी में उतरकर नहा रही थी. वहीं उसका पुत्र नदी के किनारे खेल रहा था.
इस दौरान बच्चा रेंगते हुए नदी की ओर चला गया. वह जब पानी में डूबा, तब महिला की नजर पड़ी. वह उसे बचाने तेज बहाव के बीच मौके पर खोजबीन करने लगी. बच्चे के नहीं मिलने पर वह मूर्छित होकर नदी में बहने लगी. इस दौरान नदी के किनारे चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने नदी में कूदकर महिला को निकाला. उसके पेट में जा चुके पानी को बाहर निकाला तो उसे होश आया. उठने पर वह बच्चे के बारे में पूछने लगी. किसी तरह से उसे शांत कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां बांगो बांध से पानी का बहाव कम कराकर नदी में लापता हुए बच्चे की खोजबीन की जा रही है.
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

