khabarworld24.-रायपुर । राजधानी के खम्हारडीह में आज सुबह अवैध तरीके से संचालित ठेले और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. यह अवैध दुकानें खम्हारडीह थाने को शिफ्ट करने के लिए प्रस्तावित जमीन पर लगाई गई थीं, जिन्हें भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में थाना शिफ्टिंग की तैयारी के तहत हटाया गया है. इस दौरान रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को आश्वस्त किया कि प्रभावित दुकानदारों को अलग से व्यवस्थापन दिया जाएगा.
वहीं कई दुकानदारों ने अचानक की गई इस बुल्डोजर कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि हम यहां कई दिनों से अपने व्यवसाय चला रहे थे और हमारे लिए यह दुकानें दो वक्त की रोजी-रोटी का साधन थीं. वहीं तहसीलदार पवन कोसपा ने बताया कि 10 से 12 अवैध दुकानें हैं जिन्हें हटाया जा रहा है. दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन उनकी दुकानों को नहीं हटाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि रायपुर में शहर में जहा भी अवैध कब्जे या अवैध दुकानों का संचालन होगा वहां इस प्रकार से कार्यवाही की जाएगी.
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

