khabarworld24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा केशरीनंदन नायक, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उइके के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विधानसभा यशवंत प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, थाना प्रभारी राखी अजीत सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत के संयुक्त टीम के द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व निजात अभियान के तहत अवैध रुप से मादक पदार्थ शराब बिक्री करने एंव शराब पिलाने वाले होटलो एवं ढाबा में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है।

