नई दिल्ली। एक्शन और बायोपिक से धमाल न मचा पाने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार कॉमेडी जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर उतरे थे, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं मिला। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस देखने को मिल रहा है। वीकडेज में तो फिल्म का हाल बहुत बुरा रहा था। मगर दूसरा रविवार अक्षय कुमार की फिल्म की नैया पार लगा पाया या नहीं, जानिए यहां।
पति पत्नी और वो फिल्म का निर्देशन कर चुके मुदस्सर अजीज ने फिल्म खेल खेल में का निर्देशन किया है। कई नामी कलाकारों से सजी फिल्म का जॉनर कॉमेडी है। फिल्म की कहानी एक गेम पर आधारित है, जिससे पतियों की पोल खुलती है। परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अक्षय ने फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से तारीफें तो लूटीं लेकिन कमाई के मामले में फिल्म का हाल खास नहीं रहा। हालांकि, रविवार को कमाई में उछाल आया है।
खेल खेल में को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अब तक 20 करोड़ के ऊपर कारोबार किया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मुदस्सर अजीज निर्देशित मूवी ने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसने शनिवार से ज्यादा कमाई की है। शनिवार को फिल्म का कारोबार 1.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स में फेरबदल हो सकता है।
Trending
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार

