खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अकलतरा से 8 किलो मीटर की दूरी पर एक विशाल दल्हा पहाड़ है। जिसमे नागपंचमी के दिन हर वर्ष यहां मेले के आयोजन होता है। लोग दूरदराज से लाखों की संख्या में मेला का आनंद उठाने पहुंचते हैं। पहाड़ के ऊंची चोटी में कठिन रास्ते से लोग चढ़ते हैं। मान्यता है यहां आज के दिन आने वाले लोगों की जगदेवा नंद आश्रम में सूर्यकुण्ड की पानी पीने से बीमारियां दूर हो जाती है। कहते हैं बड़े बड़े ऋषि मुनि तपस्या की हैं उन्ही की तपस्या से सूर्यकुण्ड है। जहां बारों मास पानी इस कुंड से बहती रहती है। यहां नागपंचमी के दिन कई सौ सालों से नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है।
जिला मुख्यालय से 17 किमी. अकलतरा रेलवे स्टेशन से मात्र 8 किमी.दूरी पर उत्तर दिशा में यह पहाड़ स्थित है। यहां नागपंचमी के दिन हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस पहाड़ पर मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड प्रसिद्ध है. नागपंचमी के दिन इस कुंड की महत्ता सबसे ज्यादा होती है। बताया जाता है कि कुंड का पानी पीने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं. यहां नागपंचमी के दिन लोग पहाड़ की चोटी पर चढ़ते हैं साथ ही यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है. दलहा पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए जंगल से गुजरते हुए और पत्थरों से भरा लंबा रास्ता तय करना होता है।
यहां जाने के लिए 4 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है. पहाड़ के चारों ओर कटघरी, पचरी सोनडीह अम्लीपाली, पिपरदा, चंदनिया, पंडरिया और पोड़ी गांव हैं। दलहा पहाड़ जो अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण लोगो में अत्यंत ही प्रसिद्ध हैं. पहाड़ की ऊंचाई लगभग 700 मीटर है। इस पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुंचने और ऊपर से पहाड़ के चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। पहाड़ के चारों ओर कि दृश्य मनमोहक है यहां से घने जंगल के अंदर से जब लोग पहाड़ की ओर बढ़ते हैं, तो उन्हें कटीले पौधों और पथरीली पहाड़ों से होकर गुजरना पड़ता है. इस जंगल में सांप भी रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इस यात्रा का मोह नहीं छोड़ते हैं।

