khabarworld24.-दुर्ग । जिले एक बार फिर अवैध नशे का कारोबार करने वाले माफिया अपनी गुंडागर्दी से दहशत फैलाने में लगे हुए हैं. वहीं जिले में अवैध नशे का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है. इस कारोबार से जुड़े अपराधियों के हौसले भी काफी बुलंद है. क्योंकि उनके साथ दुर्ग पुलिस से कुछ सहयोगी उनका अप्रत्यक्ष सहयोग कर रहे हैं. यह आरोप दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित सुमित भारती और उनके परिवार ने लगाया है.
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले दुर्ग के पोटिया स्थित कुंदरा पारा वार्ड में शराब गांजे सहित अन्य नशे के कारोबार में पिछले 10 वर्षों से लिप्त सतीश ठाकुर और उनके परिवार का काफी आतंक है. इसके खिलाफ उसने दुर्ग पुलिस Durg Police में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी जानकारी थाने के किसी जवान ने सतीश ठाकुर को दे दी. इसके बाद सतीश ठाकुर अपने परिवार के लोग के साथ कल सुमित और उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में उसका सिर फट गया. जिसका डॉक्टरी मुलाहिजा किया जा चुका है और पीड़ित की बहन के साथ मौके पर छेड़खानी भी की गई है. जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की. मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए पद्मनाभपुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया है.
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

