खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

