खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में आज वोटिंग हुई. इन सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. सुबह 7 बजे से जारी मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे ख़त्म हो गई है.
इन सातों लोकसभा क्षेत्रों में 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 मतदाता है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अबतक छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 67. 29 % मतदान हुआ है. अब तक बिलासपुर में सबसे कम 60.05 % मतदान हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा 76.71 % मतदान रायगढ़ में हुआ है.
देखें कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान
कोरबा लोकसभा – 71 .19 %
जांजगीर चांपा लोकसभा – 63.08 %
दुर्ग लोकसभा 67.91 %
बिलासपुर लोकसभा 60.05 %
रायगढ़ लोकसभा 76.71 %
रायपुर लोकसभा 61.25 %
सरगुजा लोकसभा 74.59 %

