खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्थानीय विधायक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पहल पर बस्तर के पहले हॉलीवुड बाल कलाकार तथा बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध अबूझमाड़ के चेंदरू पर हिंदी में किताब प्रकाशित की गई है, 100 से अधिक आकर्षक तस्वीरों वाली इस किताब में बस्तर के मोगली चेंदरू के जीवन इतिहास का बखूबी चित्रण किया गया है। बस्तर के लोक साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्राही ने स्वीडिश किताब चेंदरू दी ब्वाय एंड दी टाईगर का हिंदी अनुवाद किया है। चेंदरू के पुत्र जयराम मंडावी द्वारा उपलब्ध कराए गए तस्वीरों को लेकर यह किताब प्रकाशित की गई है। जिसमें चेंदरू और उसके पालतू बाघ टेंबू को खेलते हुए से लेकर चेंदरू के पूरे जीवन वृत्त को बखूबी दर्शाया गया है।
विदित हो कि वर्ष 1960 के दशक में स्वीडिश फिल्मकार ने चेंदरू और उसके पालतू बाघ तेंबू को लेकर फिल्म बनाई थी। यह फिल्म नौ भाषाओं में रिलीज की गई थी। बस्तर के पहले हॉलीवुड़ बाल कलाकार और बाघ के साथ खेलने वाले चेंदरू के साहसपूर्ण इतिहास को नई पीढ़ी तक पंहुचाने के लिए लंबे अंतराल के बाद पहली बार चेंदरू के जीवन वृत्त पर हिंदी में सचित्र किताब प्रकाशित की गई है। यह भी विदित हो कि बस्तर टाइगर चेंदरू के जीवन वृत्त को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठती रही है, किंतु शासन स्तर पर इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई, हालांकि नारायणपुर विधायक व मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नया रायपुर और नारायणपुर में चेंदरू की प्रतिमा स्थापित की गई है।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

