खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने सुबह 11ः00 बजे सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

