खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। देश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट पर मतदान किए जा रहे हैं। कुल 93 सीट पर 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 120 महिलाएं शामिल हैं।
कोरबा में कलेक्टर अजीत वसन्त,उनकी पत्नी डॉ रूपल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केंद्र 127 में मतदान किया। सभी से वोट डालने की अपील की और सेल्फी भी ली।
छत्तीसगढ़ की कोरबा हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट बन चुकी है। इस पर सबकी निगाहें इसलिए लगी हैं, क्योंकि यहां कांग्रेस पर अपना प्रदर्शन दोहराने और भाजपा पर अपनी साख बचाने का दबाव है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से ज्योत्सना महंत चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। वर्तमान में वह इस सीट पर दोबारा कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं जबकि भाजपा की ओर से सरोज पांडेय चुनाव मैदान में हैं। कोरबा प्रत्याशी सरोज पांडे ने किया मतदान , सरोज भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

