खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना पखांजूर में प्रार्थी पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि तीन माह पूर्व आरोपी गौतम विश्वास पिता सुकूमार विश्वास निवासी पीव्ही 07 छोटेकापसी के द्वारा पीडि़ता को शराब पीलाकर जबरदस्ती बलात्कार किया, इसके बाद पीडि़ता को ब्लेकमेल कर पूर्व में किये घटना को पीडि़ता के पति को बता दूगां बोलकर खेत में बुलाकर दो बार शारीरिक संबंध बनाकर शोषण किया है।
पीडि़ता अपने साथ हो रहे शारीरिक शोषण से परेशान होकर हिम्मत करके अपने पति को घटना के संबंध में बताने पर पति के द्वारा रिपोर्ट करने बोलने पर पीडि़ता थाना आकर लिखित में रिपोर्ट दर्ज करायी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पखांजुर में अपराध क्र. 84/2024 धारा 376 (2) (एन) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी गौतम विश्वास के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आत सोमवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी की पतासाजी करने में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक, रामचन्द्र साहू, तरूण कुमार माइती, प्रआर. उमित्रा मण्डावी, आर. महेश दरों का योगदान रहा।
राकेश पांडे

