खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के जय स्तंभ चौक में स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक जितेंद्र गोलछा उम्र 48 वर्ष ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते स्वयं पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकॉज रेफर कर दिया गया, मेकॉज पंहुचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया, आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन रोड कोंडागांव निवासी जितेंद्र गोलछा गुरुवार की रात जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तब मृतक जितेंद्र घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर पहुंचकर स्वयं पर आग लगा ली, आस-पास के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने दौडक़र आग बुझाई और इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए मेकॉज रेफर कर दिया। मेकॉज ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी, मेकॉज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

