खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है। गर्म हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

