खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में डीआरजी एवं एसटीएफ के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ आज मंगलवार सुबह 06 बजे शुरू हुई, लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग में 03 महिला नक्सली सहित कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं, साथ ही पुलिस ने एक नग एके 47 रायफल, एक नग इंसास रायफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुददराज पी. ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के शव बरामद करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के ग्राम टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी हैं। सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया, जवानों ने जवबी कार्यवाही में 03 महिला नक्सली सहित कुल 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गये सभी 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गय हैें, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है।

