खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर पंहुच मार्ग पर चीजगांव मोड़ के समीप आज मंगलवार सुबह लौह अयस्क से भरी अनियंत्रित ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएस 5011 के बीच सडक़ में पलटने के साथ ही इस मार्ग पर आ रही एक पिकअप वाहन से टकरा गई जिससे पिकअप वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में कुमारी गनेश्वरी उम्र 25 वर्ष, कृष्ण नेताम उम्र 32 वर्ष, कृष्ण निषाद उम्र 35 वर्ष, बिसन्तिन कोरेटी उम्र 45 वर्ष, पदमा कल्लो उम्र 17 वर्ष, चन्द्रकान्त उम्र 65 वर्ष, रेखा मरकाम उम्र 30 वर्ष,डाली मरकाम उम्र 12 वर्ष, हिमेश सोनवानी उम्र12 वर्ष,सावित्री सोनवानी 35 वर्ष,गोदावरी नेताम उम्र 25 वर्ष शामिल है। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमोती गांव में नेताम परिवार के विवाह आयोजन में बाराती से भरी पिकअप वाहन बैजनपूरी जा रही थी, इसी दौरान लौह अयस्क से भरी एक अनियंत्रित ट्रक पहले सडक़ में लहराने लगा फिर ट्रक का टायर फट गया और पिकप से टकराकर पलट गया। स्थानिय लोगों ने घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है ट्रक चालक शराब के नशे में था। इस दुर्घटना के कारण करीब 01 घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने क्रेन एवं जेसीबी मशीन से ट्रक को किनारे हटाकर आवागमन शुरू करवाया।

