खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गंगालूर, डीआरजी, कोबरा 202 एवं केरिपु 222 वी वाहिनी की संयुक्त टीम चोखनपाल की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान चोखनपाल के जंगल से 05 पुरूष एवं 02 महिला सहित 07 नक्सलियों 1. पायकु पुलसुम पिता चैतु उर्फ छायतु 2. दिनु पुलसुम पिता धन्नु पुलसुम उर्फ सन्नु 3. रमेश पुलसुम पिता पाकलू पुलसुम 4. सोमबारू पुलसुम पिता सुक्कु पुलसुम उर्फ डोग्गा 5. सुक्की माड़वी उर्फ जेड्डे पिता डोरा 6. सुक्कू पुलसुम पिता बुगुर उर्फ सुक्लू पुलसुम 7. जोगी पुलसुम पिता झिगू उम्र 25 वर्ष सभी निवासी चोखनपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आईईडी, बैटरी, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, नक्सली साहित्य, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया एवं थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
- आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप
- छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरकों का बढ़ा क्रेज: कम लागत में बंपर पैदावार की ओर बढ़े किसान, समितियों में 5.33 लाख बोतलें भंडारित
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, खरीफ 2026 में यूरिया वितरण की 80% सीमा खत्म, अब मिलेगा एकमुश्त खाद

