खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
वहीं लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला, कांकेर जिले के अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची, आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है, बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

