खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वार्राटू (घर वापस आईये) के तहत भैरमगढ़ एवं मलांगेर एरिया कमेटी के सक्रिय 18 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1. हिड़मा ओयाम पिता बुदरू ओयाम निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून ‘‘ए’’ सेक्शन कमाण्डर। 2. कुमारी सामबती ओयाम पिता पण्डरू ओयाम निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन डिप्टी कमाण्डर। 3. श्रीमती गंगी मडक़ाम पति दुला मडक़ाम निवासी ककाड़ी करकापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, ककाड़ी पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष। 4. केसू मडक़ाम पिता बोज्जा मडक़ाम निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य। 5. कमलू ओयाम पिता मंगू ओयाम निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य। 6. सुुरेश ओयाम पिता पण्डरू ओयाम निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य। 7. आयतु कलमू पिता स्व. सुकारू कलमू निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य। 8. सन्नू ओयाम पिता स्व. पाण्डू ओयाम निवासी तिमेनार बीचपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य। 9. मनीराम पोडिय़ाम पिता कोसा पोडिय़ाम निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य। 10. सुखराम ताती पिता बुधरू उर्फ कोंदा ताती निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर6हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य। 11. पाण्डू मुचाकी पिता नंदा मुचाकी निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य। 12. बामन मुचाकी पिता देवा मुचाकी निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य। 13. बुधराम कुंजाम पिता स्व. सुक्कू कुंजाम निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य। 14. राजू ओयाम पिता स्व. मुद्दा ओयाम निवासी तिमेनार बीचपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत जंगल कमेटी सदस्य। 15. कुमारी हुंगी ओयाम पिता स्व. आयतु ओयाम निवासी तिमेनार बीचपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य। 16. लक्ष्मण कुंजाम पिता स्व0 सुक्कू कुंजाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य। 17. सोमलू उर्फ सोमडू ताती पिता स्व. पाण्डू ताती निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, हुर्रेपाल पंचायत पंच कमेटी सदस्य। 18. राजु लेकाम पिता स्व. लखमु लेकाम निवासी फुलगट्टा बंजारापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।
आत्मसमर्पित सभी 18 नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में थे शामिल। आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी दंतेवाड़ा, आरएफटी. रेंज (आसूचना शाखा) दंतेवाड़ा एवं सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय करवाया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 ईनामी नक्सली सहित कुल 738 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

