खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुरेंगा में सोमवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान गांव के शीतला मंदिर का पुजारी सदा बघेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेजा गया।
मृतक पुजारी के भतीजे रूपेंद्र बघेल ने बताया कि गांव में स्थित शीतला मंदिर में कई वर्षों से पुजारी के रूप में काम कर रहे सदा बघेल पिता स्व. पाकलु 35 वर्ष सोमवार की सुबह छह बजे घर से करीब 600 मीटर की दूरी में स्थित सोनामुण्डा तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। तलाब से शव को बाहर निकालने के बाद शीतला मंदिर के पुजारी सदा बघेल के रूप में शिनाख्त हुई।

