घायल असिस्टेंट कमांडेंट सहित दोनो जवानों की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच बीजापुर जिले में दो विस्फोट हुए हैं, बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र अंर्तगत गलगम मतदान केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ 196 के जवान के पास मौजूद यूबीजीएल सेल में दुर्घटनावश विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया है। वहीं बीजापुर जिले के ही भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत चिहका मतदान केंद्र के आस-पास के दायरे में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ-62/ई के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायल असिस्टेंट कमांडेंट सहित दोनो जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार उपरान्त उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है।

